Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इंग्लैड-इटली मैच पर लग रहा था सट्टा फिनाइल की फैक्ट्री में पुलिस ने मारा छापा…

रायगढ़,17 फरवरी। रायगढ़ में फिनाइल फैक्ट्री के एक कमरे में ऑनलाइन सट्टा खेलाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सट्टा खेलाते 2 खाईवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से कैश व मोबाइल समेत 82 हजार की संपत्ति जब्त की है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक टी-20 वल्र्ड कप के शुरू होने के बाद से क्रिकेट सट्टा की लगातार शिकायते सामने आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इस पर निगरानी करनी शुरू की और सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में इंग्लैड और इटली के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाया जा रहा है।

See also  निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता: साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चक्रधर नगर थाना व साइबर की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस की टीम ने श्याम फिनाइल उद्योग में दबिश दी। जहां ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते हुए रंगेहाथ दो खाईवालों को गिरफ्तार किया गया। हिमालया हाईट्स निवासी विकास अग्रवाल 38 साल और उसके साथ मौजूद सांगीतराई निवासी विनय अग्रवाल 49 साल फिनायल फैक्ट्री के अलग कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे थे।

इसके बाद उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आई। जहां पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि खरसिया निवासी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। पुलिस ने विकास अग्रवाल के पास से वन प्लस मोबाइल और एप्पल आईफोन जब्त किया। जिनका उपयोग उनके साथी सट्टा संचालक और सट्टा खेलने वालों से संपर्क के लिए किया जा रहा था। वहीं उसके पास से सट्टा से मिले 2 हजार कैश समेत मोबाइल कुल 82 हजार की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी विनय अग्रवाल के पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया।

See also  Surajpur News: बाघ के शिकार मामले में महिला सरपंच गिरफ्तार, घर से 2 नाखून और बाल बरामद, कई संदेहियों से पूछताछ जारी

जिसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट लॉगइन मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में आरोपियों के साथी सट्टा संचालक गगन अग्रवाल फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Advertisment

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि क्रिकेट सट्टा खेलाते दो खाईवालों को गिरफ्तार किया गया है। ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल हर व्यक्ति तक पुलिस पहुंचेगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!