Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BERAKING NEWS:रायगढ़ में नाबालिग से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म,प्रेगनेंट हुई तो छोड़ दिया…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक नाबालिग का 3 युवकों ने अलग-अलग समय पर शारीरिक शोषण किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले की सूचना पर महिला थाना में अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग साल 2023 में बिना बताए घर से कहीं निकल गई थी। तभी तिलगा में रहने वाले रविन्द्र चैहान 19 साल से उसका संपर्क हुआ। ऐसे में रविन्द्र उसे अपने घर ले गया और दो दिनों तक रखने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नाबालिग को घर में छोड़ दिया। इसके बाद दोबारा मिलने नहीं आया।

See also  रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं : राज्यपाल डेका…

सोशल मिडिया से दूसरे युवक से हुई पहचान
ऐसे में साल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग की पहचान ओड़िसा में रहने वाला दीपक बोदला से हुई। दीपक रायगढ़ में आकर गुरूद्रोण स्कूल के पीछे किराए के मकान में रहते हुए प्रायवेट जाॅब कर रहा था। ऐसे में उन दोनों की मुलाकात हुई और करीब एक सप्ताह तक दीपक ने नाबालिग को अपने घर में रखा और दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने के बाद घर नहीं गई नाबालिग
बार-बार घर से चले जाने के कारण नाबालिग के परिजन भी उसकी खोजबीन नहीं कर रहे थे। गर्भवती होने के बाद नाबालिग भी अपने घर जाने के बजाए एक मंदिर के पास बैठकर नारियल की बिक्री करने लगी। रेलवे स्टेशन में सोती थी। इस दौरान फिर से नाबालिग की पहचान आईटीआई क्षेत्र में रहने वाले शिवा पटनायक से हुआ।

See also  वट सावित्री व्रत 2025: आज वट सावित्री व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि…

Advertisment

शादी का झांसा देकर ले गया घर
तब शिवा उसे यह कहकर अपने घर ले गया कि वह उससे शादी करेगा और करीब एक माह तक उसे अपने रखा। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसे पता चला कि वह करीब 7 माह की गर्भवती है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया और शिवा ने शादी से इंकार कर दिया।

चाईल्ड लाईन को दी गई सूचना
जहां नाबालिग के गर्भवती होने के मामले को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मामले की सूचना चाईल्ड लाईन को दी गई। चाईल्ड लाईन की टीम ने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दी। ऐसे में बाल कल्याण समिति ने जब नाबालिग का काउसंलिंग किया, तो मामले का पूरा खुलासा हुआ। जिसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा किए गए आवेदन पर महिला थाना में तीनों युवकांे के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

See also  इंजी. रवि पाण्डेय ने किया राहुल गांधी का सुतमाल से स्वागत...

मामले में जांच की जा रही
इस संबंध में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा नाबालिग का काउंसलिंग करने के बाद मामले में एफआईआर करने आवेदन दिया था। जहां तीनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग के साथ अलग-अलग समय में तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है।

गर्भवती होने के बाद उसे युवक छोड़कर चले गया। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!