छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
बड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को रंगे हाथ चोरी करते पाए जाने पर बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को रंगे हाथ चोरी करते पाए जाने पर बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी चिमन लाल चाहर पिता रामेश्वर लाल हर उम्र 32 वर्ष त जोरावरपुरा थाना हनुमानगढ़ जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) डा.मु. जी.आर. इन्फ्रा प्रोजेक्ट बलीया थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 जुलाई 2023 के रात्रि 08-09 बजे जी.आर. कंपनी में लगे गाडी एक्सावेटर मशीन से डीजल चोरी कर रहा था जो हम लोगो को देखकर भागने लगा जिसे पकड़ने दौड़ाये तो यह अपने पास रखे धारदार हथियार तलवार जैसा निकालकर हम लोगों को डराने लगा, कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध 236/ 23 धारा 379,511 भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थी एवं गवाहों के कथनानुसार आरोपी की पता तलाश कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने तथा आरोपी को पेश करने पर नीले रंग के जरीकिन में भरा हुआ लगभग 25 लीटर चोरी का डीजल किमती 2500 रू एवं एक लोहे का पुराना धारदार तलवारनुमा कत्ता पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।
आरोपी का कृत्य उक्त अपराध द्वारा सदर का सबूत पाये जाने के आरोपी सुरेन्द्र दास उम्र 22 वर्ष साकिन खिसोरा थाना बलौदा को 08 जुलाई 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपी का सहयोग करने वाले अन्य दो आरोपी घटना में प्रयुक्त वाहन को लेकर फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, प्र.आर. मुकेश यादव, आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, युवराज सिंह रामभरोश, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।



