Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भारतमाता निर्माणाधीन रोड साईड से लोहे का सामान चोरी करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

भारतमाता निर्माणाधीन रोड साईड से लोहे का सामान चोरी करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। भारतमाता निर्माणाधीन रोड साईड ग्राम डोंगरी से लोहे का सामान चोरी करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने द्वारा गिरफ्तार किया गया।
 आरोपी बृजलाल खांडे उम्र  27 साल निवासी डोंगरी थाना बलौदा के विरूद्ध 379 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया।
  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रवण गोलदार पिता परिमल गोलदार उम्र 34 वर्ष सा. ग्राम मालिपोता थाना बगदा जिला 24 नार्थ परगना पं.बंगाल हा.मु. जी.आर. ईन्फ्रा कंपनी बलौदा  जो कांन्टेक्टर  के पद पर कार्यरत है कि ग्राम डोगरी भारतमाता रोड निर्माणाधीन साईड में 18 जुलाई 23 के सुबह 06ः00 बजे बृजलाल के द्वारा साईड में रखे लोहे के पुराना इस्तेमाली एंगल ब्रेकेट , लोहे का राड तुकडा को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना दौरान आरोपी बृजलाल खाण्डे  उम्र 27 वर्ष सा. डोगरी थाना बलौदा का पतासाजी कर तलब पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा जूर्म करना स्वीकार करने से लोहे का रॉड एवं एवम एंगल ब्रैकेट को बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी  को 18 जुलाई 23 कोे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे  थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, म.प्र.आर. जीवन्ती कुजूर, गजाधर पाटनवार, आर. हेमंत साहू, देवराज लसार का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Watch Video : भारी बारिश बनी आफत! हिमाचल में बिल्डिंग ढही, भूस्खलन से सड़कें बंद, अब तक 23 की मौत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!