Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

हाईवे रोड में बड़ी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 04 आरोपियों को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हाईवे रोड में बड़ी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 04 आरोपियों को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
  
आरोपियों के कब्जे से बोलेरो वाहन सहित चोरी का 190 लीटर डीजल एवं लाठी डंडा रॉड किया गया जप्त
 
जांजगीर-चांपा। रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से  सूचना मिला कि ग्राम बछौद मेन रोड के पास 3-4 लडके हाईवे रोड में बड़ी वाहनों से चोरी का डीजल सफेद बोलेरो में रखे है  जिसे खपाने की फिराक में घुम रहे है जिस पर बलौदा पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर बछोद एवं चारपारा मुख्य मार्ग के मध्य  रेड कार्यवाही किया गया जहाँ बोलेरो क्रमांक सी.जी. 04 एम.डी. 0547 में चार व्यक्ति बैठे हुये मिले। गाड़ी के अंदर चार जैरिकेन में डीजल भरा हुआ मिला जिनसे पूछताछ करने पर अपना अपना नाम अकाश बिंद , निजामुददीन , प्रियांषु , सहबाज रामपुर बलौदा एंव खम्हरिया सीपत का रहने वाला बताया गया। गाड़ी में रखे डीजल के संबध में पूछताछ करने पर किसी प्रकार का बिल या कागजात नही होना तथा उक्त डीजल को बड़ी वाहनों से चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी आकाश बिंद से 60 लीटर डीजल एंव एक बांस का डंण्डा , निजामुददीन से 40 लीटर डीजल एवं एक बांस का डंण्डा , प्रियांषु से 60 लीटर डीजल एवं एक डंण्डा तथा सहबाज के पास से बोलेरो क्र. सी.जी. 04 एम.डी. 0547 एवं 30 लीटर डीजल जुमला 190 लीटर किमती 18000/रूपये जप्त किया गया।
 आरोपी आकाश बिंद  उम्र 23 वर्ष  सा. रामपुर बलौदा, निजामुददीन खान  उम्र 22 वर्ष सा. खम्हरिया थाना सीपत जिला बिलासपुर, सहबाज अली उम्र 24 वर्ष सा. सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर एवं प्रियांषु ध्रुव सा. निपनिया थाना भाठापारा जिला बलौदा बजार हा.मु. रामपुर बलौदा थाना बलौदा के विरुद्ध धारा 41(1-4)/जा.फौ.379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुऐ आरोपियों को 18 अप्रैल 2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
         उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. प्रहलाद निर्मलकर, देव मरकाम, जयराम बिंझवार ,उमेश यादव, लखेस विष्वकर्मा दिलीप माथुर, अहमद कुरेशी का सराहनीय योगदान रहा।

See also  दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी सहित उनके सहयोगी आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!