Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

संगठन से समृद्धि सामाजिक एकजुटता अभियान कार्यक्रम को समूह की दीदियों ने सुनकर किया आत्मसात… ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से किया संबोधित…

संगठन से समृद्धि सामाजिक एकजुटता अभियान कार्यक्रम को समूह की दीदियों ने सुनकर किया आत्मसात 
 
ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से किया संबोधित 
 
जांजगीर चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “संगठन से समृद्धि-सामाजिक एकजुटता अभियान” कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में ऑनलाइन आयोजित किया गया। नई दिल्ली से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार गिरिराज सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से आजीविका मिशन की दीदियों के समक्ष अपना अनुभव साझा किए। इसके अलावा जांजगीर चांपा व सक्ती जिले के जिला स्तर पर लगभग 200 समूह संगठन के सदस्यों और ग्राम संगठन,संकुल संगठन स्तर पर कार्यक्रम के प्रसारण को सुना गया।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने बताया कि जिला पंचायत में संगठन से समृद्धि सामाजिक एकजुटता अभियान कार्यक्रम को समूह की दीदियों ने सुना। संगठन से समृद्धि कार्यक्रम समूह दीदियों में मनोबल, आत्मविश्वास व उत्साह एवं प्रोत्साहन के रूप में सफल आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम को सुनते हुए दोनो जिले की समूह की दीदियों को दिए गए संदेश को आत्मसात किया। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि समूह की दीदियों द्वारा गरीबी को अपने हाथों से रौंद कर आगे बढ़ रही है। कोरोना काल में समूह की दीदियों ने अहम योगदान निभाया। इसके अलावा आजीविका के क्षेत्र में वर्मी खाद उत्पादन, जैविक खेती को बढ़ावा, आधुनिक कृषि, सब्जी, फलदार पौधों व मिलेट्स की खेती, पशुपालन आदि के माध्यम से भी परिवार के लिए आय के साधन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जिले से लेकर जनपद और ग्राम पंचायत तक संगठन से समृद्धि सामाजिक एकजुटता अभियान कार्यक्रम को समूह की दीदियों द्वारा सुना गया।

See also  हाथ-पैर में कंपन, थकान और कमजोरी, मामूली नहीं हैं ये लक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!