Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में बीएड सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत: रायपुर में समायोजन प्रक्रिया शुरू, 595 शिक्षक हुए शामिल

रायपुर। बीएड योग्यताधारी सहायक शिक्षकों के लिए राहतभरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे शिक्षकों को सेवा में बनाए रखने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब इन शिक्षकों का समायोजन “सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला)” पद पर किया जा रहा है। इसके लिए रायपुर में 17 जून से समायोजन (काउंसलिंग) की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो 26 जून तक चलेगी।

यह समायोजन प्रक्रिया उन शिक्षकों के लिए है जो वर्ष 2023 में सीधी भर्ती के जरिए चयनित हुए थे, लेकिन बीएड योग्यता के कारण सेवा से बाहर कर दिए गए थे। अब इन शिक्षकों को पुनः शासकीय सेवा में अवसर दिया जा रहा है।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में गुरू पूर्णिमा पर्व एवं द्वितीय तल उद्घाटन समारोह सम्पन्न...

काउंसलिंग रायपुर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित की जा रही है। पहले दो दिन — 17 और 18 जून — में कुल 601 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 595 शिक्षक काउंसलिंग में शामिल हुए।

महत्वपूर्ण जानकारी:

काउंसलिंग और रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी शिक्षा विभाग के पोर्टल
https://educationportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

Advertisment

जो अभ्यर्थी नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे अन्य निर्धारित तिथियों में भी शामिल हो सकते हैं।

शिक्षकों की भावनाएं:
इस फैसले से प्रभावित शिक्षक वर्ग में खुशी की लहर है। लंबे समय से सेवा में लौटने की मांग कर रहे इन शिक्षकों को आखिरकार सरकार की ओर से राहत मिल गई है।

See also  कच्चे जूट का एमएसपी बढ़ाने का निर्णय एक बड़ा कदम, लाखों किसानों को होगा लाभ: प्रधानमंत्री मोदी...

सरकार की मंशा:
मुख्यमंत्री का यह निर्णय राज्य में योग्य शिक्षकों की स्थायित्वपूर्ण नियुक्ति और शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!