Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गोरेपन के लिए ब्लीच से बचें, 5 आसान तरीके से पाएं कुदरती निखार…

चेहरे की त्वचा हमारे शरीर का सबसे सेंसिटिव हिस्सा होता है। इसे हेल्दी और निखरी हुई बनाए रखने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स और तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से एक है चेहरे पर ब्लीच लगाना।

ब्लीच का इस्तेमाल आमतौर पर त्वचा के रंग को हल्का करने और इंस्टेंट ग्लो देने के लिए किया जाता है। हालांकि, यह तरीका त्वचा के लिए हानिकारक (Bleach Side Effects On Skin) हो सकता है। आइए जानते हैं कि महिलाओं को चेहरे पर ब्लीच क्यों नहीं लगाना चाहिए, इसके नुकसान और सेफ ऑप्शन्स क्या हैं।

ब्लीच के नुकसान

त्वचा की सेंसिटिविटी बढ़ना
ब्लीच में केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा की नेचुरल नमी को खत्म कर देते हैं। इससे त्वचा रूखी और सेंसिटिव हो जाती है। लंबे समय तक ब्लीच का इस्तेमाल करने से त्वचा पतली और कमजोर हो सकती है।

See also  अंतरक्षेत्रीय पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मड़वा विद्युत संयंत्र की टीम ने जीते छह खिताब, विजयी खिलाड़ियों ने कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा से की सौजन्य भेंट...

एलर्जी और रैशेज
ब्लीच में मौजूद केमिकल्स स्किन पर एलर्जी, खुजली, रेडनेस और रैशेज पैदा कर सकते हैं। सेंसिटिव स्किन वालों को इससे ज्यादा परेशानी हो सकती है।

Advertisment

त्वचा का रंग बिगड़ना
ब्लीच का ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा का रंग असमान हो सकता है। कुछ हिस्से हल्के और कुछ हिस्से डार्क हो सकते हैं, जिससे त्वचा की नेचुरल चमक खो जाती है

त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा कमजोर होना
ब्लीच त्वचा के प्राकृतिक ऑयल और पीएच लेवल को बिगाड़ देता है। इससे स्किन की बैरियर कमजोर हो जाती है और स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

लंबे समय में नुकसान
ब्लीच में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और अमोनिया जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह त्वचा की सेल्स को नुकसान पहुंचाकर उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स पैदा कर सकते हैं।

See also  बार के बाउंसर पर मिर्ची पावडर डालकर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार...,सिविल लाइन पुलिस ने पैदल निकला जुलूस...

ब्लीच के सेफ ऑप्शन्स
अगर आप त्वचा को निखारने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसकी जगह कुछ नेचुरल और सुरक्षित तरीके अपनाएं। ये तरीके त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना उसे स्वस्थ और चमकदार बनाएंगे।

बेसन और हल्दी का उबटन
बेसन और हल्दी का उबटन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बेसन त्वचा की गंदगी साफ करता है और हल्दी त्वचा को निखारती है। इसमें थोड़ा-सा दूध और शहद मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

गुलाबजल और चंदन का पैक
चंदन का पाउडर और गुलाबजल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह पैक त्वचा को ठंडक देता है और उसे प्राकृतिक रूप से निखारता है।

See also  माँ मनका दाई पब्लिक ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित...

नींबू और शहद
नींबू में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ उसे प्राकृतिक रूप से निखारता है। इसे रोजाना लगाने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

फलों का फेस पैक
पपीता, केला और एवोकाडो जैसे फलों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। ये फल त्वचा को पोषण देते हैं और उसे निखारते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!