Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

60 की उम्र में आमिर खान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, वजह फैंस का दिल खुश कर देगी…

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने मिजाज के हैं. एक्टर पिछले साढ़े तीन दशक से फिल्में कर रहे हैं और अभी भी लीड रोल प्ले करते हैं. साल 2025 में भी वे कई सारी फिल्मों के साथ हाजिर होने के लिए तैयार हैं. इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर नया आगाज कर दिया है जो उनके फैंस के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काफी है. दरअसल आमिर खान का अपना पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है. लेकिन आमिर खान प्रोडक्शन का खुद का सोशल मीडिया हैंडल है. आमिर यहीं पर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट्स फैंस संग शेयर करते हैं. अब एक्टर ने नया कदम उठा लिया है. आमिर ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है जिसके पीछे एक खास मकसद भी है.

See also  IPL 2025 फाइनल से पहले हेनरिक क्लासेन ने लिया संन्यास, अचानक रिटायरमेंट लेकर चौंकाया

क्यों 60 साल की उम्र में आमिर ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल?
ये खुशखबरी आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया हैंडल ने शेयर की जिसके कैप्शन में लिखा था- सिनेमा, कहानी और अनफिल्टर्ड मोमेंट्स. हमने ऐसी कहानियां बनाई हैं जिन्होंने आपको हंसाया है, रुलाया है सालों से सोचने के लिए मजबूर किया है. अब हम आपको आमिर खान टाकीज के जरिए सिनेमा की एक ऐसी दुनिया में लेकर जा रहे हैं जैसी दुनिया में आप पहले कभी नहीं गए होंगे. एक ऐसी जगह जहां कहानी का सामना असलियत से होता है. इसके जरिए अनदेखे बिहाइंड द सीन्स वीडियो से लेकर फिल्मों के बारे में होने वाली बातचीत तक की आपको सबसे पहले एक्सेस होगी.

See also  टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस...

सोशल मीडिया से रहते हैं दूर
आमतौर पर अधिकतर बड़े स्टार्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. शाहरुख खान से लेकर सलमान तक की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद तक भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. मगर आमिर खान किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं. बस उनका प्रोडक्शन हाउस है. इसी के जरिए वे फैंस से जुड़ते हैं और फिल्म से जुड़े सारे अपडेट्स देते हैं. लेकिन अब यूट्यूब पर आमिर खान ने दस्तक दे दी है. वे अपने चैनल के जरिए शूटिंग के मजेदार किस्से और शूटिंग के बिहाइंड द सीन वीडियोज लेकर आएंगे.

See also  रायपुर में तैयार हुआ गाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमैटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर, अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जांची जाएगी गाड़ियों की फिटनेस...

इस साल किन प्रोजोक्ट्स का हैं हिस्सा?
साल 2025 में अब तक तो आमिर की कोई फिल्म नहीं आई है. लेकिन साल 2025 में वे कुछ फिल्मों का हिस्सा हैं. वे अपनी सुपरहिट फिल्म तारे जमीन पर के सीक्वल में नजर आएंगे. इसका टाइटल सितारे जमीन पर रखा गया है. इसके अलावा वे कुली और लाहौर 1947 जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं. इसका मतलब 2025 में तो आमिर खान के फैंस की बल्ले-बल्ले नजर आ रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!