छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
मांगी नाव न केंवट आना, कहहिं तुम्हार मरम मैं जाना – राजेश्री महन्त, श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं केंवट समाज के शपथ ग्रहण समारोह में भी हुए सम्मिलित महन्त महाराज…

मांगी नाव न केंवट आना, कहहिं तुम्हार मरम मैं जाना -राजेश्री महन्त
श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं केंवट समाज के शपथ ग्रहण समारोह में भी हुए सम्मिलित महन्त महाराज
जांजगीर-चांपा। हम सभी का यह परम सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ के कांशी के रूप में विख्यात भगवान लक्ष्मणेश्वर की पावन धरा खरौद नगर में श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हो रहा है यह बातें शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने खरौद नगर में लक्ष्मणेश्वर चौंक के पास आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा में श्रोताओं को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए अभिव्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में कर्म का फल किसी न किसी रूप में अवश्य ही प्राप्त होता है, जीवात्मा जिस दिन इस धरा धाम में पदार्पण करती है उस पर तीन ऋण स्वत: ही हो जाया करते हैं। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजित आचार्य ओम प्रकाश शर्मा का शाल श्रीफल से सम्मान किया आचार्य ने व्यास पीठ की आसंदी से राजेश्री महन्त महाराज का सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि परम पूज्य महाराज जी की बड़ी कृपा है कि जहां भी मुझे श्रीमद् भागवत कथा वचन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है वहां आशीर्वाद प्रदान करने के लिए पूज्य गुरुदेव जी समय निकालकर आवश्यक पधारते हैं। राजेश्री महन्त महाराज केंवट समाज के द्वारा चौपाटी शिवरीनारायण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी सम्मिलित हुए यहां उन्होंने अपने आशीर्वचन संदेश में कहा कि- आप सभी उस महामानव के वंशज हैं जिसेने प्रभु राम को कहा कि मैं आपका मरम जानता हूं, जिस परमात्मा के संदर्भ में ऋषि -मुनि, वेद -पुराण आदि उसका गुणगान करते थक जाते हैं उसके संदर्भ में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने श्री रामचरितमानस में लिखा कि -मांगी नाव न केंवट आना। कहहिं तुम्हार मरम मैं जाना।। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे विशेष रूप से उपस्थित थीं, इनके अतिरिक्त इन कार्यक्रमों में गायत्री निषाद, मनहरण लाल केंवट, रामायण केंवट, डॉक्टर शांतिलाल केंवट, जवाहरलाल केंवट, रुपधर निषाद, गोपाल केंवट तथा बसंत देवांगन,डॉक्टर कमल साहू, रेखेंद्र तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, रेशम यादव, रामखिलावन साहू, लखन साहू, केजू मिश्रा, शंभू यादव, लाला यादव, कीर्ति विलास शर्मा, मनोज तिवारी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्ण सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।



