Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

टिकट मिलते ही देर शाम बालेश्वर साहू ने मंदिरों में किए दर्शन, कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा, लोगों से मिले…

टिकट मिलते ही देर शाम बालेश्वर साहू ने मंदिरों में किए दर्शन, कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा, लोगों से मिले
 
जैजैपुर। जैजैपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने बालेश्वर साहू  को प्रत्याशी बनाया है। बालेश्वर साहू पहली बार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया। बुधवार को प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही सुबह जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकल गए थे।जैसे ही सूचना मिली तो कार्यकर्ताओं ने पूरी रात जश्न मनाया। कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू ने बिर्रा पहुंचकर कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद यहां माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर माताजी का आशीर्वाद लिया। यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद पुन: विधानसभा क्षेत्र में दौरे में निकल गए जगह-जगह कार्यकर्ताओं व लोगों ने स्वागत किया।
मैदान में पांच चुनौतियां
गुटबाजी नहीं है,लेकिन दूसरे जैसे बसपा,भाजपा,आम आदमी पार्टी,निर्दलीय आदि दावेदारों को साधना होगा।बसपा प्रत्याशी चौथी बार चुनावी मैदान में है। ऐसे में रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतरना होगा।जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर सभी समाजों काे साधना होगा।बसपा एवं भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा समाज से है। यहां चन्द्रा समाज का बड़ा वोट बैंक है।लेकिन इससे ज्यादा सतनामी समाज की बाहुल्य समाज है और बड़ा व्होट बैंक है उसमें सेंध लगाना चुनौतीपूर्ण होगा।
कम समय में पूरे क्षेत्र के लोगों तक पहुंचना भी चुनौती होगा। बरहाल जो भी हो युवा चेहरा को कांग्रेस प्रत्याशी जैजैपुर का बनाये जाने पर युवा, बुजुर्गों,के चेहरों में जश्न की माहौल है और जीत की संकल्प ले रहे है।
इनका कहना है…
जैजैपुर विधानसभा के जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान किया जाएगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
बालेश्वर साहू, कांग्रेस प्रत्याशी

See also  ‘कका हे तो आस हे, न्याय के विश्वास हे‘...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!