Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एआर मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर होगी रिलीज, ट्रेलर का इंतजार जारी…

टाइगर 3 के बाद सलमान खान को फुल स्वैग में बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है। वह सिंघम अगेन और बेबी जॉन जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आए हैं लेकिन लीड कैरेक्टर में उन्हें डेढ़ साल बाद देखा जाएगा। उनकी आगामी फिल्म सिकंदर (Sikandar) अब रिलीज होने के लिए तैयार है।

पिछले काफी समय से सलमान खान अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना लुक भी चेंज कर दिया था। अब जबकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो अभिनेता एक बार फिर अलग अवतार में नजर आए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए खरसिया - परमलकसा रेल परियोजना एक ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

सलमान खान का नया लुक
शनिवार की शाम को सलमान खान को एक नए लुक में देखा गया। वह मुंबई में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान वह क्लीन शेव लुक में दिखे। वह डबिंग स्टूडियो से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठते हुए नजर आए। वह ब्लू व्हाइट कलर की टीशर्ट पहने थे और अपना लुक लुई विटॉन की जैकेट से पूरा किया था। ब्लैक कैप लगाए सलमान खान अपनी डैशिंग लुक में चार-चांद लगा रहे थे। उनका ऐसा हुलिया देख यह माना जा रहा है कि अभिनेता ने सिकंदर की शूटिंग पूरी कर ली है।

यूजर्स दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सलमान खान का ऐसा हुलिया देख लोग भी अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए। 60 साल के भाईजान को देख एक यूजर ने कहा, “मस्त लुक भाईजान। होली की हार्दिक शुभकामनाएं। उम्र के हिसाब से अभी हैंडसम लुक है भाई का।” एक ने कहा, “भाई नहीं रहे अब, दादा लग रहे हैं।” एक ने कहा, “मुझे लगा धरम पाजी हैं।” एक ने कहा, “बस भाई का अभी हो गया। भाई अभी हीरो नहीं हीरो के पापा लग रहे हैं।” इसी तरह लोग लेटेस्ट लुक देख उन्हें बुड्ढा बता रहे हैं।

See also  डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक में 44 कार्याे के लिए 8.83 करोड़ रूपए का अनुमोदन, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश...

कब रिलीज हो रही है सिकंदर?
एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी सिकंदर को ईद पर रिलीज किया जाना है। इन दिनों फिल्म के ट्रेलर को जारी करने की तैयारी चल रही है। जबरदस्त टीजर के बाद अब लोगों को इंतजार ट्रेलर पर है। फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!