Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सोनम और राजा के बाद सिक्किम से एक और नवविवाहित जोड़ा लापता, 25 मई को हनीमून के लिए हुए थे रवाना

मध्य प्रदेश के सोनम और राजा के बाद सिक्किम में हनीमून पर गया एक और नवविवाहित जोड़ा लापता हो गया है। 11 दिन से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। राजा और सोनम मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राजा का शव पहले ही बरामद हो गया था। अब सोनम भी सही सलामत यूपी के गाजीपुर में मिल गई है। वहीं, एक और मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नवविवाहित दंपति कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह का आया है। जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि “अब तक एक चप्पल तक नहीं मिला।”

1000 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 11 दिन से लापता हैं दोनों
प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील के राहाटीकर गांव के रहने वाले कौशलेंद्र और उनकी पत्नी अंकिता 25 मई को हनीमून पर सिक्किम गए थे। 29 मई को जिस ट्रैवलर वाहन में वे सफर कर रहे थे, वह पहाड़ों में फिसलकर करीब 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे के बाद से दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

See also  छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

दो लोग बचे, उन्होंने बताया – दंपति भी ट्रैवलर में थे
हादसे में ट्रैवलर में सवार दो लोगों को बचा लिया गया है। इनमें से एक ICU में भर्ती है और दूसरा सामान्य वार्ड में। दोनों घायलों ने पुष्टि की है कि कौशलेंद्र और अंकिता भी उसी गाड़ी में मौजूद थे।

अब तक नहीं मिला एक भी सामान, परिजन परेशान
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम को ट्रैवलर में मौजूद अन्य लोगों के बैग, कपड़े, जूते, घड़ी वगैरह मिले हैं, लेकिन इनमें से कोई भी सामान न तो कौशलेंद्र का है और न ही अंकिता का। उनके पिता शेर बहादुर सिंह का कहना है, “अब तक मेरे बेटे-बहू की एक चप्पल तक नहीं मिली। जब तक उन्हें ढूंढ नहीं लेता, सिक्किम नहीं छोड़ूंगा।”

See also  पैसा मांगते हुए ऑडियो वायरल प्रत्येक किस्त में पांच पांच हजार की अवैध वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पशु शेड निर्माण कार्य के नाम पर अवैध धनराशि मांगने एवं शासकीय सेवा नियमों के उल्लंघन संबंधी शिकायत, सरपंच पति नलसाय दिवाकर आत्मानंद स्कूल नवागढ़ के शिक्षक के पद पर पदस्थ है, जिला कलेक्टर जनपद सीईओ नवागढ़ से हुई लिखित शिकायत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
कौशलेंद्र के पिता ने सोशल मीडिया के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज कराएं।

Advertisment

5 मई को हुई थी शादी, बेटी से आखिरी बार 29 मई को बात हुई
अंकिता के पिता विजय सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी कौशलेंद्र से 5 मई को हुई थी। दोनों 25 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। “29 मई को मेरी बेटी से बात हुई थी। वह बहुत खुश थी, लेकिन उसके बाद से उसका फोन बंद है। पूरा परिवार सदमे में है।”

See also  राम राज्य की स्थापना सिर्फ शासन प्रशासन का दायित्व नहीं - स्वामी रामकृष्णाचार्य महराज...

दादा नेता ने जताई नाराजगी
कौशलेंद्र के दादा और भाजपा नेता डॉ. उम्मेद सिंह ‘इन्सान’ ने कहा कि उन्होंने यूपी सरकार, राज्यपाल, गृहमंत्री, पीएमओ तक संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। उनका कहना है, “हम पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, लेकिन आज कोई हमारी मदद को नहीं आया। ओडिशा सरकार ने तुरंत एक्शन लिया, जबकि यूपी और केंद्र सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!