Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हनी ट्रैप आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन पर एक और गिरफ्तारी वारंट

कोरबा ,14 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा पर हनी ट्रैप और रिश्वत के गंभीर आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन अब स्वयं कानूनी संकट में घिर गए हैं। कटघोरा न्यायालय ने टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2015 के एक पुराने वित्तीय धोखाधड़ी मामले में लगातार अदालत में पेश न होने के कारण की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में कोयला आपूर्ति के नाम पर लगभग 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोप है कि दीपक टंडन ने रकम लेने के बाद कोयला की आपूर्ति नहीं की और बाद में दिए गए चेक भी बाउंस हो गए थे। इस मामले में न्यायालय ने 12 दिसंबर को टंडन को अनिवार्य रूप से पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन नोटिस तामील होने के बावजूद वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

See also  सरकार की घोषणा के परिपालन में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय ली बैठक, 100 दिन की कार्य योजना पर काम शुरू...

इधर, जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक टंडन के खिलाफ पहले से ही कई अन्य मामले दर्ज हैं। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सिविल लाइन थाना रायपुर में दर्ज है। इसके अलावा सक्ती जिले के एक कोयला कारोबारी से 15 लाख रुपये की ठगी का आरोप भी सामने आया है, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।

वहीं, डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इन्हें निराधार और बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि न तो उनका किसी प्रकार का अनुचित संबंध रहा है और न ही किसी तरह का आर्थिक लेन-देन हुआ है। डीएसपी वर्मा का कहना है कि वे दीपक टंडन के होटल अपने पिता की बकाया राशि लगभग 42 लाख रुपये की वसूली के सिलसिले में गई थीं।

See also  सुकमा में 22 नक्सलियों का सरेंडर, सभी 40 लाख के ईनामी...

फिलहाल, गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ गई हैं और मामले पर पुलिस एवं न्यायालय की निगरानी बनी हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!