Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026 : रायपुर में IPL टिकटों की लूट! RCB vs MI मैच के ‘फेस 2’ की टिकट बिक्री शुरू, जल्दी कीजिए…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। RCB और MI के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री https://shop.royalchallengers.com/ticket पर दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी, लेकिन टिकटों की भारी डिमांड के चलते शुरुआती 15 मिनट में ही सस्ते टिकट पूरी तरह बिक गए।

2500 रुपये से शुरू हुई टिकट बिक्री
इस बार टिकटों की शुरुआती कीमत 2500 रुपये रखी गई थी। नियम के अनुसार, एक यूजर अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकता है, लेकिन इसके बावजूद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण टिकट कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गए।

See also  Breaking jashpur पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया आरोपी , 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड ,पढिये पूरी खबर ,जानिए पूरा मामला

RCB vs MI के दूसरे फेज के मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दर्शकों में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। दूसरे फेज में टिकटों की शुरुआती कीमत 2500 रुपये तय की गई है, जबकि बेहतर सीटों के लिए कीमत और अधिक हो सकती है। फैंस जल्द से जल्द टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि स्टेडियम में इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकें।

M-Ticket और QR कोड से आसान एंट्री
स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार ‘M-ticket’ और ‘QR कोड’ आधारित एंट्री सिस्टम लागू किया गया है। इस तकनीक के जरिए दर्शकों को लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और एंट्री प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी।

See also  अवैध कोयला खदानों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 टन कोयला जब्त, 3 कोल माफिया पर FIR...

टिकट को ‘My Tickets’ सेक्शन के जरिए दोस्तों या परिवार के साथ शेयर किया जा सकता है। इसे व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजा जाएगा, लेकिन यह ट्रांसफर केवल मैच शुरू होने से छह घंटे पहले तक ही मान्य होगा।

Advertisment

टीमों का रायपुर आगमन और अभ्यास
बेंगलुरु (RCB) टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और स्टेडियम में अभ्यास करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस (MI) के भी इसी दौरान आने की संभावना है। इसके साथ ही 13 मई को RCB और KKR के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस अलर्ट
मैच को देखते हुए रायपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। टिकटों की कालाबाजारी और ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस ने दर्शकों को चेतावनी दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट खरीदें और किसी भी फर्जी लिंक से बचें।

See also  मानवता शर्मसार!19 हजार के लिए भाई ने बैंक में लाया बहन का कंकाल… ओडिशा की घटना ने झकझोरा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!