Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

automobile market : SUV की जबरदस्त डिमांड के बीच FY2025 में भारत में बिकीं 43 लाख से ज्यादा गाड़ियां, 65% ग्राहकों की पहली पसंद बनी SUV…

automobile market : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट ने धाक जमा दी है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY2025) में देश में कुल 43 लाख से अधिक पैसेंजर वाहन (गाड़ियां) बेची गईं, जिनमें 65 प्रतिशत ग्राहक SUV को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। SUV सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता ने अन्य सेगमेंट्स को पीछे छोड़ दिया है। स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स ने इस सेगमेंट को तेजी से ऊपर पहुंचाया है।

FY2025 में केवल घरेलू बाजार ही नहीं, निर्यात (Export) में भी बड़ी बढ़त देखने को मिली है। 7.7 लाख यूनिट्स का निर्यात हुआ है, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। सियाम (SIAM) के मुताबिक, यह पिछले साल की तुलना में 15% ज्यादा है। भारत में बने वाहनों की ग्लोबल डिमांड तेजी से बढ़ी है, जिससे निर्यात में यह उछाल आया है।

See also  रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं : राज्यपाल डेका…

automobile market : बाइक और स्कूटर की बिक्री में 9% की वृद्धि

automobile market : दोपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। FY2025 में कुल 1,96,07,332 यूनिट्स दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की गई, जो कि FY2024 की तुलना में 9% ज्यादा है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1,79,74,365 यूनिट था। ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने और आर्थिक स्थिति में सुधार ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई है।

automobile market : तिपहिया वाहनों (Three-Wheelers) की बिक्री में भी 7% का इजाफा देखा गया है। FY2025 में कुल 7,41,420 यूनिट्स तिपहिया वाहन बिके, जबकि FY2024 में यह संख्या 6,94,801 यूनिट थी।

Advertisment

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में हल्की गिरावट

See also  अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे  संतन रात्रे ने पुनः घर वापसी कर ली...

automobile market : वहीं, वाणिज्यिक वाहनों (Commercial Vehicles) की थोक बिक्री में मामूली गिरावट आई है। FY2025 में 9,56,671 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि FY2024 के 9,68,770 यूनिट्स की तुलना में 1% कम है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!