Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चोरी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

चोरी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थियां पार्वती वैष्णव निवासी वार्ड क्र 02 कल्याणपुर द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 अप्रैल 2023 को स्वास्थ्य खराब होने से ईलाज हेतु अपनी लड़की के घर कोरबा गई थी। जो स्वास्थ्य ठीक होने से 26 मई 2023 को वापस अपने घर आई तो देखी कि  रसोई घर का ताला टूटा हुआ है और रसोई घर में रखा गैस सिलेण्डर कीमती 4 हजार रुपए नहीं है जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
  प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 292/2023 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना के दौरान गांव के ही देमंत तिवारी के द्वारा उक्त गैस सिलेण्डर को चुराये जाने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा गैस सिलेण्डर को चोरी करना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से चेारी किये हुये गैस सिलेण्डर को बरामद कर आरोपी देमंत तिवारी उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 02 फाटकपारा कल्याणपुर थाना को 26 मई 2023 को न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू सउनि सियाराम यादव, आरक्षक रोहित कहरा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  राज्य में 86.42 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 17.50 लाख किसानों को 19 हजार 415 करोड़ रूपए का भुगतान, अब तक 58.35 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी, 32.57 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!