Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे विवादों की गूंज, ऐश्वर्या पंडित और पति की तकरार पहुंची कोर्ट…

रायपुर। बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित ने अपने पति पवन देव सोनवानी और उसके परिवार के खिलाफ रायपुर की चतुर्थ न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। सिंगर ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उन्हें झूठे चोरी के मामले में फंसाया गया है। कोर्ट में याचिका दायर कर उन्होंने न्याय की मांग की है।

आपको बता दें कि बता दें कि ऐश्वर्या और पवन की शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। अब इस रिश्ते में दरार आ गई है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐश्वर्या पंडित ने चतुर्थ न्यायालय में एक याचिका दायर कर कहा है कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है।

See also  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के पदों पर दस्तावेज सत्यापन 13 जून को...

उनके खिलाफ जानबूझकर चोरी का मामला दर्ज कराया गया। इस मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब कोर्ट के आदेश पर रायपुर के मुजगहन थाना में ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में चोरी के आरोप लगाए गए थे, लेकिन अब ऐश्वर्या ने पलटवार करते हुए पति पवन देव सोनवानी और उनके परिवार पर बदनाम करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

ऐश्वर्या ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा है कि उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत अच्छे से हुई थी, लेकिन जल्द ही रिश्तों में खटास आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ससुराल पक्ष ने उन पर कई तरह के दबाव बनाए और जबरन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की।

See also  पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, देवेंद्र यादव, 1 पूर्व IAS और 4 IPS समेत कई अन्य के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश...

सिंगर ऐश्वर्या पंडित ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, तो उनके पति ने उन्हें फंसाने की साजिश रचते हुए चोरी का झूठा केस दर्ज करा दिया। उनका कहना है कि यह मामला उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के इरादे से दर्ज कराया गया।

Advertisment

कोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद अब इस मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है। ऐश्वर्या की ओर से यह मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें झूठे आरोपों से राहत दी जाए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!