Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ : 12वीं हिंदी पेपर लीक के बाद, माशिमं सख्त, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के मामले के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पेपर लीक के बाद कड़ा फैसला
गौरतलब है कि 14 मार्च को आयोजित हिंदी परीक्षा का ‘बी सेट’ पेपर एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए माशिमं ने परीक्षा रद्द कर दी और पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। जांच के बीच अब पुनः परीक्षा का निर्णय लिया गया है।

See also  दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार

GPS लॉक कंटेनर से पहुंचेगा पेपर
इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्येक जिले के नोडल अधिकारी माशिमं कार्यालय से जीपीएस लॉक लगे कंटेनर में प्रश्नपत्र लेकर जाएंगे। इससे पेपर की ट्रैकिंग हर समय संभव होगी।

वन-टाइम लॉक सिस्टम लागू
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए वन-टाइम लॉक सिस्टम लागू किया गया है। थाने में यूनिक नंबर मिलान के बाद लॉक खोला जाएगा, जहां पुलिस और राजस्व अधिकारी मौजूद रहेंगे। समन्वय केंद्र पहुंचने पर भी वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों की उपस्थिति में लॉक खोला जाएगा।

हर प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
परीक्षा सामग्री को स्ट्रॉन्ग रूम में रखने से लेकर बाहर निकालने तक हर चरण की वीडियोग्राफी की जाएगी। यह रिकॉर्ड संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जांच की जा सके।

Advertisment

तय समय पर होगी परीक्षा
हिंदी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। माशिमं का यह कदम परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है।

See also  ईरान के समुद्र में फैल रहा लाखों गैलन तेल! दूसरा ऑयल स्पिल मिलने से हड़कंप… खाड़ी में बड़ा पर्यावरण संकट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!