Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जहरीला कीटनाशक पीने से बड़े बेटे के मौत के बाद एक ही परिवार के पति, पत्नी और छोटे बेटे सहित चारों की हुई मौत, बिलासपुर हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज…

जांजगीर-चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र के जांजगीर निवासी कांग्रेस नेता ने पत्नी एवं दो बेटों सहित शुक्रवार रात में कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश करने का मामला सामने आया था। जिसमें बड़े बेटे की हॉस्पिटल में शनिवार शाम को मौत हो गई। वही तीनों की हालत गंभीर थी आज पंचराम यादव, पत्नी सहित छोटे बेटे की भी मौत की खबर आ रही है।

पूरा मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां कांग्रेसी नेता पंचराम यादव पत्नी दिनेशनंदनी एवं बड़े बेटे नीरज यादव, छोटे बेटे सूरज द्वारा शुक्रवार रात्रि में कीटनाशक जहर का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की गई थी। तब आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही सभी को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।

See also  CG NEWS : रिश्वतखोर लिपिक पर 6 साल बाद कोर्ट का फैसला 3 वर्ष की कैद

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बिलासपुर में शनिवार को बड़े लड़के की मौत हो गई है। वही पति,पत्नी एवं छोटे बेटे सभी की हालत गंभीर बताई जा रही थी, लेकिन आज सुबह पंचराम यादव पत्नी एवं छोटे बेटे की मौत की खबर आ गई। घटना किस वजह से हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। पूरे परिवार एक साथ कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश क्यों कि यह सवाल सबके जहन में उठ रहा है। पूरे मामले में पुलिस जांच में जुड़ गई है। सुबह जब खबर शहर के आलावा आसपास के लोगों को हुई तो सभी सन्न रह गए। किसी को समझ में नहीं आ रहा था इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।

See also  सरपंच, कोटवार,सेल्समेन सहित पांच लोगों को थाना मालखरौदा पुलिस के द्वारा जुआ खेलते पकड़ा गया...

एक ही परिवार के चार लोगों की हो गई मौत…
1.पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष,
2.श्रीमती दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष,
3.सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष
4.नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32वर्ष

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!