Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20 वर्ल्ड कप फाइनल की शानदार पारी के बाद माता वैष्णो देवी पहुंचे अभिषेक शर्मा, लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।

उन्होंने यहां पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आगामी टूर्नामेंट तथा आईपीएल 2026 से पहले आशीर्वाद लिया। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फाइनल में खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की अहम पारी खेली।उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रनों की शानदार साझेदारी भी की, जिसने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई।

See also  यूथ आईकॉन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे “सफलता संकल्प उत्सव 2025” के मुख्य अतिथि, मेधावी छात्रों, समाजसेवियों और प्रेरक संस्थाओं का भव्य सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को...

खराब फॉर्म के बावजूद टीम का भरोसा कायम
टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत लगातार तीन शून्य से की थी। अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।हालांकि टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा, जिसका फायदा फाइनल में देखने को मिला।

जिम्बाब्वे और फाइनल में दिखा असली दम
अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में दो अहम पारियां खेलीं।पहली जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक और दूसरी फाइनल मुकाबले में शानदार 52 रन। उनके इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि उन्हें भारतीय टीम के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाजों में क्यों गिना जाता है।

Advertisment

भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन, ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन की शानदार पारियां खेलीं।

See also  मूवी आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा, शुक्रवार को सपत्नीक आर्टिकल 370 फिल्म देखने मैग्नेटो माल पहुंचे थे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!