Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हिरण के सींग के साथ 2 शिकारी गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय टीम ने मोवा इलाके में हिरण के सींग और अवशेषों के साथ 2 आरोपियों नाम यासिर खान और फराज खान को गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी का काफी विरोध किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने किसी तरह उन्हें काबू में कर लिया।

यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख राव साहब के निर्देशन और रायपुर वन मंडलाधिकारी व संयुक्त वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में की गई. ऑपरेशन में उड़नदस्ता अधिकारी और रायपुर रेंजर दीपक तिवारी की अगुवाई में BFO अमृत पाल सिंह, BFO भूपेंद्र खैरवार, BFO दीपक वर्मा, BFO गोस्वामी और सहयोगी यशपाल शामिल रहे.

See also  शरीर पर मौजूद तिल सुरक्षित है या सेहत के लिए खतरनाक? ऐसे करें पहचान

वन विभाग की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है. विभाग ने टीम को इस साहसिक अभियान के लिए बधाई दी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!