Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मासूम से दुष्कर्म के बाद तनाव: दरिंदे को मिर्गी के दौरे आने लगे, पुलिसकर्मी ने सुंघाया जूता…

दुर्ग-भिलाई, 12 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी को उतई थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी ने कहा कि अपराध करना पाप है और उसने गलती की है। जब आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया, तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मिर्गी के दौरे आने लगे, जिससे वह जमीन पर गिर गया। मेडिकल जांच के लिए साथ आए पुलिसकर्मी ने उसके हाथ में लोहे की चाबी पकड़ा दी और उसे जूता सुंघाया। इस दौरान उसके मुंह से खून निकलने लगा।

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल के अंदर जाकर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर दोबारा इलाज के लिए भर्ती किया गया। कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। दरअसल शुक्रवार को बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। पूरा गांव मिलकर बच्ची को ढूंढने में जुट गया। काफी देर खोजबीन के बाद 2 युवकों ने कुएं के पास एक बोरा पड़ा देखा। शक होने पर जब बोरा खोला गया तो अंदर बच्ची मिली, जिसका मुंह तकिया कवर से बंधा हुआ था और वह डरी-सहमी हालत में थी।

See also  CG News: लैलूंगा में पुलिस-आबकारी की संयुक्त रेड, “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब जब्त

मेंडिकल जांच के बाद रेप की पुष्टि हुई। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। बच्ची स्कूल से लौटने के बाद चॉकलेट लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने दुकान में लगे CCTV फुटेज की जांच की और आसपास के लोगों से उसकी पहचान करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता (40) को हिरासत में लिया। जो कि मजदूरी करता है। करीब एक साल से पत्नी अपने दो बच्चे के साथ पति को छोड़ मायके में रह रही है। वहीं हिरासत में लिए जाने के समय आरोपी काफी नशे में था। बाद में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक बोरा, तकिया कवर और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं।

See also  सिर भर जाऊं उचित अस मोरा, सबते सेवक धरम कठोरा -राजेश्री महन्त,  शिवरीनारायण मठ में महन्त लाल दास महाराज का स्मरण पितर के अवसर पर किया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!