Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बाद हांग कांग चीन ने किया टीम का ऐलान, कब-किसके साथ होगा मैच?

India, Pakistan And Hong Kong China Squad: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है. इसके लिए भारत ने 19 अगस्त को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी एशिया कप के लिए टीमों की घोषणा कर दी है. इन तीन टीमों के बाद हांगकांग चीन ने भी एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. हांगकांग ने यासिम मुर्तजा को टीम का कप्तान बनाया है.

एशिया कप के लिए हांगकांग चीन का स्क्वाड
यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान.

See also  Women’s ODI World Cup 2025: वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वाड का एलान, मिचेल स्टार्क की पत्नी संभालेंगी कमान

भारत से होगा हांगकांग का सामना?
एशिया कप की टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है- ग्रुप ए और ग्रुप बी. भारत जहां ग्रुप ए में है, वहीं हांगकांग की टीम ग्रुप बी में है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज मैच में टक्कर देखने को नहीं मिलेगी. इन दोनों ग्रुप में चार-चार टीमें रखी गई हैं, जिनमें से 2-2 टीम सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेंगी. अगर भारत और हांगकांग दोनों ही टीमें सुपर-4 में जगह बनाने में कामयाब होती हैं, तब इन दोनों टीमों के बीच मैच देखने को मिल सकता है.

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान.

See also  शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 271 अंक गिरा, निफ़्टी में भी गिरावट

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग चीन.

Advertisment

4 टीमों ने नहीं किया स्क्वाड का ऐलान
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग चीन एशिया कप के लिए स्क्वाड की घोषणा कर चुके हैं. वहीं यूएई, श्रीलंका, अफगानिस्तान और ओमान की टीम अभी तक सामने नहीं आई है. इस बार एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है. वहीं ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. वहीं पाकिस्तान ने सलमान अली आगा को टी20 टीम का कप्तान बनाया है. बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास को कप्तानी दी गई है.

See also  Raipur Cyber Crime Raid 2026 : रायपुर बना साइबर ठगों का गढ़: अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर गिरोह का पर्दाफाश; 42 गिरफ्तार, अमेरिका के नागरिक थे निशाने पर

हांगकांग चीन का कब-किसके साथ मैच?
एशिया कप की शुरुआत में ही 9 सितंबर को पहला मैच हांगकांग चीन और अफगानिस्तान के बीच होगा. इसके बाद हांगकांग की टीम 11 सितंबर को बांग्लादेश के साथ मैच खेलेगी. इसके बाद हांगकांग का तीसरा मैच 15 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!