Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

06 घंटे बाद हाई टेंशन टॉवर से उतरा किसान, धान टोकन नहीं कटने से परेशान किसान टावर पर चढ़ा…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गरीब किसान धान का टोकन नहीं कटने से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा।

मामला ग्राम कसौंदी का है, जहां किसान अनिल गड़ेवाल लंबे समय से धान खरीदी का टोकन नहीं कटने से परेशान था। अपनी समस्या को लेकर वह लगातार संबंधित विभागों के चक्कर काट रहा था, लेकिन कोई समाधान नहीं मिलने से मानसिक रूप से टूटकर उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आया और तहसीलदार, एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी लगातार किसान को समझाइश देते रहे। इस दौरान किसान की पत्नी ने बताया कि उनके पास कुल 4 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें से वे 28 क्विंटल धान पहले ही बेच चुके हैं, लेकिन शेष 29 क्विंटल धान का टोकन नहीं कटने से उनका पति बेहद परेशान हो गया और सुबह करीब 6 बजे टावर पर चढ़ गया।
लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश से किसान को सुरक्षित नीचे उतारा गया। फिलहाल किसान सुरक्षित है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर धान खरीदी व्यवस्था में आ रही समस्याओं और किसानों की परेशानियों को उजागर करती है।

See also  वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं, तीन पंचायतों की लगभग 120 महिलाओं और 50 विद्यार्थियों ने की भागीदारी, जन प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने की वेदांता पावर के आयोजन की प्रशंसा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!