Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अपर कलेक्टर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

अपर कलेक्टर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
 
     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिपेक्ष्य में अकलतरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मतदान केंद्र, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनी, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन कटनई, बलौदा के स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम मतदान केंद्र एवं शासकीय प्राथमिक शाला जावलपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने मतदान केन्द्रो में बुनियादी सुविधा पानी, बिजली, शौचालय, रैम्प के उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सीईओ एवं सीएमओ दिए। उन्होंने मतदान केन्द्र परिसर के प्रवेश द्वार एवं मतदान केंद्र भवन के सामने निर्धारित प्रारूप में मतदान विवरण अंकित करने संबंधी निर्देश दिये। उन्होंने अकलतरा एवं बलौदा में आदर्श आचार सहिंता के परिपालन में किये गये सम्पत्ति विरुपण की कर्यवाही की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम अकलतरा विक्रांत अंचल, सीएमओ अकलतरा सौरभ तिवारी, नायब तहसीलदार अकलतरा शालिनी तिवारी, नायब तहसीलदार बलौदा ममता रात्रे, सीएमओ जगदीश राठिया सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  IPL 2026 : सुपर ओवर में KKR की जीत, लखनऊ को रोमांचक मुकाबले में हराया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!