Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर हुई चोरी…

मुंबई। ‘गांधी फिर आ गए’, ‘मुसाफिर’ और ‘पिंकी मोगे वाली 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा मलिक ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज कराया था। अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार, उनके घर 34.49 लाख रुपए की कीमत के गहने चोरी हो गए और अभिनेत्री की मां ने एक घरेलू सहायिका पर चोरी का शक जाहिर किया। घर में हुई चोरी के बाद नेहा मलिक की मां ने मुंबई के ओशिवारा में मौजूद अंबोली पुलिस स्टेशन में हाउस हेल्प के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई। उन्होंने शक जाहिर किया कि इस पूरी घटना को उनकी इसी हाउस हेल्प ने अंजाम दिया है। इस मामले में नया अपडेट ये है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

See also  प्रतिमा राठौर ने M.A दर्शनशास्त्र में शाहिद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त की है...

गुरुद्वारे गई थीं नेहा मलिक की मां

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेहा मलिक की मां मंजू मलिक ने रविवार को अपने घर में काम करने वाली हाउस हेल्प के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जब शुक्रवार को उनकी हाउस हेल्प काम करने आई तो मंजू घर को उसके भरोसे छोड़कर माथा टेकने के लिए गुरुद्वारे चली गईं। इसके बाद शनिवार को उनकी ये हाउस हेल्प काम करने नहीं आई। ऐसे में उन्होंने कई बार उसे कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

बेडरूम में खुले दराज में आभूषण रखती थीं मंजू

See also  जांजगीर में दो साल की मासूम से अनाचार के दोषी को आजीवन कारावास

कई बार फोन करने पर भी जब मंजू की हाउस हेल्प ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने जाकर अलमारी चेक की और उन्हें पता चला कि उनके सारे गहने गायब हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने पूरे घर में गहने तलाश किए, लेकिन जब गहने नहीं मिले तो उन्हें शक हुआ कि उनकी हाउस हेल्प ने गहने चोरी कर लिए हैं, जो कहीं गायब हो चुकी है।मंजू ने बताया कि वह अपने बेडरूम में एक लकड़ी के दराज में एक थैले में अपने गहने रखती थीं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी नौकरानी की मौजूदगी में भी सोना रखा था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!