Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिले के नेशनल हाईवे मार्ग पर अवैध कब्जा पर की गई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले के नेशनल हाईवे मार्ग पर हो रही सड़क दुघर्टनाओं के दृष्टिगत कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा सुरक्षा समिति का बैठक में सुकली चौक, मुनंद चौक, खोखरा अंबेडकर चौक एवं पिसौद चौक के नेशनल हाईवे मार्ग पर अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त स्थानों पर कब्जा होने से दृष्टि बाधित होने के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना बना रहता था।

जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि कलेक्टर महोबे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं निमार्ण एजेंसी द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए सुकली चौक, मुनुंद चौक, खोखरा अंबेडकर चौक एवं पिसौद चौक के नेशनल हाईवे मार्ग पर किये गये अवैध कब्जा को हटाने का कार्रवाई किया गया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू, तहसीलदार आर के मरावी, सब इंजीनियर राष्ट्रीय राजमार्ग विजय साहू मौजूद थे।

See also  150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ RSS का नया हेडक्वार्टर, BJP दफ्तर से भी भव्य है केशव कुंज, दान में मिली रकम से हुआ तैयार...

प्रतिमाह कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली जाती है। जिसमें निमार्ण एजेंसी को ब्लैक स्पॉट/अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में आवश्यक इंजीनियरिंग सुधार हेतु निर्देश दिए जाते है। पुलिस एवं परिवहन विभाग को मोटरयान अधिनियम के तहत् यातायात नियमों को पालन नहीं करने वालों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए जाते है। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जांजगीर-चांपा को दुघर्टना के दौरान त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जाता है। जिसे सड़क में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!