Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विभिन्न धाराओं के तहत 63 वाहनों पर की गई कार्यवाही…

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विभिन्न धाराओं के तहत 63 वाहनों पर की गई कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में 07 अक्टूबर को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया। जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, बाइक में तीन सवारी, वाहन में रिफ्लेक्टर ग्लास नहीं होना, वाहन का हेड लाईट आधा काला नही होना, बिना हेलमेट वाहन चालाना, पार्किंग लाईट का नही होना अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 63 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 18,900 रुपए का समन शुल्क लिया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ा नही करने एवं बाइक में तीन सवारी नही चलने हेतु समझाईस दी जा रही है।

See also  उप स्वास्थ्य केन्द्र पकरिया झूलन में स्वाथ्य मेला का हुआ आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!