Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही…

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही
 
  397 लीटर कच्ची महुआ, देशी शराब व 4000 किलो लहान बरामद कर मौके पर किया गया नष्टीकरण
 
 जांजगीर-चांपा। अवैध शराब करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 27 मार्च 2023 को यदुमणि सिदार, अनु. अधिकारी पुलिस चाम्पा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही की गई। जिनके द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटोद में दबिश दी गई जहाँ सुनील से 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में दबिश देकर दीपक यादव से 7.2 लीटर देशी शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध  34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
 थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के लोहर्सि डेरा में अवैध शराब होने की सूचना प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा दबिश दिया गया जहाँ से 120 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया एवं पामगढ़ थाना क्षेत्र कमरीद डेरा में दबिश देकर 230 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही विशेष अभियान के दौरान कुल 4000 किलो महुआ लाहन को बोरी में भरकर तालाब में छुपाया गया था जिसे बाहर निकालकर  विधिवत मौके पर नष्टीकरण किया गया एवं बर्तन भी जप्त किया गया।
  विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा कुल 397.2 लीटर शराब बरामद किया गया एवं 4000 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया।
      विशेष अभियान में यदुमणि सिदार, निरीक्षक विवेक पांडेय, उप निरीक्षक सनत मात्रे, आबकारी विभाग के डी. के. प्रजापति, महेश राठौर, गौरव दुबे एवं पुलिस विभाग तथा आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  23 साल की महिला टीचर 13 साल के छात्र के साथ फरार, महिला टीचर हुई गर्भवती, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!