Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

न्यूजीलैंड का वो गेंदबाज जिसकी 109 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना पाए विराट कोहली…

नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके बल्ले से एक शतक और एक कमाल अर्धशतक निकला है लेकिन फाइनल से पहले उनके सामने वो गेंदबाज है जिसने उन्हें वनडे क्रिकेट में काफी परेशान किया है.

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा 217 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकल चुका है. उम्मीद है कि दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में भी उनका बल्ला चलेगा लेकिन आपको बता दें इस मुकाबले में उनका रन बनाना इतना आसान नहीं है. इसकी वजह हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर जिनके सामने विराट कोहली फंसे-फंसे नजर आते हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए खौफ माने जाने वाले विराट जब सैंटनर के सामने आते हैं तो उनका बल्ला मानो रुक सा जाता है. आइए आपको बताते हैं विराट का सैंटन के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

See also  राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोनिया केवट ने किया दमदार प्रदर्शन, ये खिलाड़ी हमारे महाविद्यालय के ब्रांडएमबेस्डर हैं : अन्नपूर्णा बंसल...

वनडे में विराट VS सैंटनर
विराट कोहली ने सैंटनर की 259 गेंदों का सामना किया है और उन पर 180 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 60 रहा है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट केवल 69 है. इससे भी बड़ी चौंकाने वाली बात ये है कि विराट ने सैंटनर की 109 गेंदों पर कोई भी रन नहीं बनाया है, मतलब वो इतनी गेंदें डॉट खेले हैं. सैंटनर के खिलाफ वो सिर्फ 5 चौके और 2 छक्के ही जड़ सके हैं. विराट को रोकने के लिए सैंटनर मिडिल ओवर्स में अपना इस्तेमाल करने वाले हैं और भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को कोई ना कोई रणनीति बनाने की जरूरत है.

See also  श्रीमद् भागवत कथा के दौरान उमड़ी भक्तो की भीड़, कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु...

सैंटनर बनाम रोहित शर्मा
दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने सैंटनर की 102 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए हैं. उनका औसत 51 है और वह सैंटनर के खिलाफ केवल 2 बार आउट हुए हैं. रोहित ने सैंटनर की गेंदबाजी पर 6 चौके और 6 छक्के लगाए हैं, जो दिखाता है कि वह सैंटनर के खिलाफ थोड़े आक्रामक रवैया अपनाते हैं.

भारत के खिलाफ सैंटनर की कंजूसी
भारत के खिलाफ सैंटनर का वनडे रिकॉर्ड भी कमाल है. भारत के खिलाफ 24 मैचों में उन्होंने केवल 15 विकेट ही लिए हैं, जिसमें उनका औसत 61.20 और स्ट्राइक रेट 77.2 है. लेकिन उनकी इकोनॉमी रेट केवल 4.75 है, जो उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत है. फाइनल में सैंटनर की भूमिका न्यूजीलैंड के लिए अहम होगी. अगर वह भारत के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने में कामयाब रहते हैं, तो न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि, भारत के बल्लेबाजों को भी सैंटनर की गेंदबाजी को समझकर खेलना होगा ताकि वह टीम को जीत दिला सकें.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!