Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल: अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 19 जुलाई। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साइबर सेल की मदद से की गई इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 25 मार्च 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर वीडियो कॉल के जरिए भी संपर्क होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल को गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया।

See also  ऐतिहासिक भीमा तालाब में फैली गंदगी और बदबू से शहरवासी परेशान,  शिकायत के बावजूद नगर पालिका जांजगीर-नैला के जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान...

कुछ समय बाद आरोपी ने रिकॉर्ड किए गए अश्लील वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और बाद में अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल भी कर दिया। इससे पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस की शरण ली।

शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 127/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 के तहत मामला कायम किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम कोलकाता रवाना हुई और वहां से आरोपी अमल रैन (19 वर्ष), पिता लाल मोहम्मद रैन, निवासी रविंद्र सारनी, थाना पोस्ता, जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया।

See also  IPL 2025: बैन होने के बाद भी हार्दिक पंड्या ने नहीं लिया सबक, वापसी करते ही दोहराई अपनी गलती...

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisment

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के निर्देशन में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर तथा थाना चांपा की साइबर टीम एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें। किसी भी व्यक्ति के साथ निजी फोटो, वीडियो या वीडियो कॉल साझा करने से पहले सतर्क रहें। यदि कोई व्यक्ति अश्लील सामग्री के नाम पर ब्लैकमेल करता है या ऑनलाइन प्रताड़ित करता है, तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

See also  राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें - राजस्व मंत्री वर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, स्थानीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश, विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश......

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!