Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य जारी, मोहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य में लगे समानो को जब्त करने कलेक्टर से की शिकायत…

जांजगीर-चांपा। बेजाकब्जा की शिकायत सही पाए जाने पर तहसीलदार द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया था। आदेश के बाद भी निर्माण लगातार जारी है। मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने बताया कि जिला मुख्यालय के वार्ड 14 व 15 बाजार पारा कालिका हॉटल के सामने गली में राजा बाबू फर्नीचर दुकान संचालक द्वारा बगल में अवैध रूप से मकान निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों द्वारा तहसील ऑफिस में किया गया था। इसके बाद टीम गठित कर सीमांकन किया गया। जिसमें सलीम खान द्वारा कब्जा करना पाया गया। इसके बाद 11 जुलाई को स्थगन आदेश जारी किया गया। इसके बावजूद शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए सलीम सिद्धिकी द्वारा अभी तक अवैध कब्जा में होकर निर्माण कार्य जारी रखा हुआ है। इससे मोहल्लेवासियों परेशान है। इस जगह पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए खंभा भी लगाया जा चुका है। शासकीय भूमि पर कब्जा कर निर्माण करने से आम रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। रास्ते को टीन से घेरा कर बंद कर दिया गया है।

See also  चांपा में ज़मीन विवाद ने ली जान, खूनी संघर्ष में एक की मौत, एक गंभीर घायल!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!