Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सरकारी जमीन विवाद में सरपंच पति पर फावड़े से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त फावड़ा जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 19 जुलाई। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम किरीत निवासी राजन पात्रे ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई 2026 को वह पंचायत सचिव के साथ किरनेश चाइस सेंटर में तालाब ठेका संबंधी निविदा सूचना जारी कराने गया था। इसी दौरान वहां गांव का संतोष साहू मिला, जिसने गांव के गोठान के पास सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है। पंचायत द्वारा उक्त कब्जा हटाने के लिए उसे तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका था।

See also  वुमेंस हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट का आयोजन : रांची में 12 से 26 जनवरी तक खेला जाएगा, चार टीमें लेंगी हिस्सा...

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि संतोष साहू ने गाली-गलौज करते हुए राजन पात्रे को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “मेरा जमीन खाली कराओगे, उससे पहले तुम्हें जान से मारकर उसी जमीन में गाड़ दूंगा।” इसके बाद उसने अपने पास रखे फावड़े से राजन पात्रे के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल राजन पात्रे को उनके साथियों ने तत्काल उपचार के लिए राछाभाठा अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर थाना नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष साहू (52 वर्ष), निवासी ग्राम किरीत, थाना नवागढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त कर लिया है।

Advertisment

इस कार्रवाई में थाना नवागढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  जशपुर में प्लेन क्रैश की अफवाह जंगल में आग के धुएं को समझा हादसा, पुलिस ने किया खंडन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!