Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गौतम रत्नाकर निवासी गिद्धा थाना नवागढ द्वारा 22 नवंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी राजकुमार दिवाकर एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा SECLबिलासपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवा दुगा कह कर किस्त किस्त में नगदी और फोन पे के माध्यम से कुल 20 लाख रूपये ठगी किया है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 342/23  धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
  विवेचना दौरान आरोपी राजकुमार दिवाकर  उम्र 55 साल साकिन पोड़ी राछा थाना नवागढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया। जिसके द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर SECL बिलासपुर में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर  धोखाधड़ी कर ठगी करना स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी  सकुनत से फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी, वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे, सउनि बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक  सोमनाथ कैवर्त्य, भुनेश्वर पटेल और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  छेरछेरा के रूप में अन्न दान के साथ सवा लाख रुपए का चेक पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को प्रदान किया, छेरछेरा मांगने श्री दूधाधारी मठ पहुंचे भूपेश बघेल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!