Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आपसी विवाद को लेकर मारपीट, ईलाज के दौरान मृत्यु के मामले में आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया फिर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, ईलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले में आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मर्ग क्रमांक 156/24 की जांच पर पाया गया कि आरोपी अजय यादव 25 दिसंबर 24 को शाम 06:30 से 07:30 बजे के मध्य ग्राम कन्हाईबंद नवा तालाब मंदिर के पास  मृतक प्रदीप कुमार तिवारी को हाथ मुक्का व लात, घुसा से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया फिर ईलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भर्ती कराया जहां बेहतर इलाज के बिलासपुर सिम्स अस्पताल रिफर करने पर भर्ती कराया गया था। जिसका दिनांक 28.12.24 को  ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया। मर्ग जांच पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1016/ 24 धारा 103 (1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
  हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तत्काल FSL टीम के साथ मौका घटनास्थल पहुंचकर मर्ग जांच कार्यवाही में लिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP जांजगीर कवीता ठाकुर के नेतृत्व में चौकी नैला पुलिस द्वारा आरोपी अजय यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी चौकी  प्रभारी नैला, प्र.आर, जगदीश अजय आर.संतोष प्रधान, आशीष यादव, संतोष रात्रे, नवीन तरूण एवं चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  CG NEWS :नहर में मिली युवक की लाश, बाढ़ बचाव दल ने निकाला बाहर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!