Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फर्जी तरीके से मोबाईल सिम नंबर जारी कर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। फर्जी तरीके से मोबाईल नंबर (सिम) जारी कर बिक्री करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  आरोपी अकेश उर्फ आकेश कुमार निवासी ग्राम बरगांव थाना नवागढ़ के द्वारा व्यक्तिगत दस्तावेजों का उपयोग कर छल पुर्वक अन्य व्यक्ति के नाम का मोबाईल सिम लाभ प्राप्त करने के लिए 24 मोबाईल सिम एक्टीवेक्ट किया जाना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420 भादवि, 66 (सी) आईटी का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 253/25 कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी के कब्जे से फर्जी सिम तैयार करने में उपयोग किया गया फ्रिंगर प्रिट मशीन एवं एक ओप्पो मोबाईल जप्त किया आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल, निरीक्षक अशोक  वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़ और साइबर टीम  प्रदीप दुबे, श्रीकांत सिंह एवं थाना नवागढ़ से प्र.आर. मथुरा केशी, एवं थाना स्टाफ नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  काम पूरा हुए बिना किसी भी कार्य का 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान नहीं, फर्जी दस्तावेज लगाने वाली एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!