Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भारतीय स्टेट बैंक जैजैपुर की कैशियर  भुक्या वमशी कृष्ण के मनमानी से खाताधारक परेशान…

सक्ति-जैजैपुर। ब्लाक मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक में इन दिनों अव्यवस्था का आलम है। खाताधारक शाखा में अपनी जमा रकम के निकासी, और नगद जमा करने एवं ठेकेदार डीडी टीडीआर के लिए जो खाताधारक आते हैं उनके साथ बैंक के कैशियर अभद्रता और नकारात्मक व्यवहार करने का आरोप है, जिसके चलते खाताधारकों को अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। छोटे छोटे कार्यों के लिए बैंक के इस कर्मचारी द्वारा खाताधारकों को तीन से चार घंटे इंतेजार कराया जाता है, तब जाकर उनका काम होता है।
मंगलवार को नगर सहित आसपास के गांवों के दर्जनों ग्रामीण इसी बैंक में राशि निकालने आए थे,जिन्हें बैंक में राशि नहीं होने की बात की गई। कई ग्रामीणों का खाता इसी बैंक में है और वे दूरदराज से आते हैं ताकि बैंक में समय पर राशि मिल सके, लेकिन बैंक के कर्मचारी का रवैया दिनों दिन खराब होते जा रहा है। बैंक में नगद निकासी के लिए आने वाले खाताधारकों को घंटों इंतजार कराने के बाद भी उनका कार्य नहीं किया जाता।
 खाताधारक ने बताया कि स्वयं के खाते में जमा रकम को निकालने के लिए विड्राल फार्म भरकर घंटों इंतजार करने के बाद भी रकम नहीं दिया गया और कैशियर से पूछने केश काउंटर से उठकर चले गए कोई जवाब ही नही दिया खाताधारकों ने बताया कि बैंक के यह कर्मचारी अपनी मर्जी से कार्य करते है। बैंक में मौजूद कैशियर तो कार्य के समय मोबाइल में व्यस्त रहता है। अव्यवस्था और अभद्रतापूर्ण व्यवहार के चलते बैंक की छवि दिनों दिन खराब होती जा रही है। खाताधारक इस कर्मचारी के मनमानी और कार्यशैली से परेशान हो चुके हैं। लोगों को इस कारण आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बावजूद इसके बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा इस दिशा में ध्यान दिया जाता, परन्तु यह कैशियर शाखा प्रबंधक की बातों को दरकिनार कर दिया जाता है जिससे इनकी कार्यप्रणाली में अभी तक कोई सुधार नहीं है।
यह कहना है खाताधारकों का
एक ठेकेदार ने बताया कि बैंक में जाकर कैशियर को डीडी बनवाने के लिए फार्म जमा किया तो कैशियर द्वारा पिंटर खराब होने की बहाना कर डीडी नही बनाया गया तब ठेकेदार द्वारा दूसरे ब्रांच में जाकर डीडी बनवाने के लिए नगद रकम लेने विट्राल भरकर जमा किया तो राशि नही देने की बात कहते हुए केश काउंटर से उठकर चले गए जबकि ठेकेदार अनेको बार बोल रहा था कि आज टेंडर डालने का अंतिम दिन है फिर भी यह कैशियर भुक्या वमशी कृष्ण ने नगद राशि ब्रांच मैनेजर के कहने पर भी नही दिया इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कर्मचारी की मनमानी कितनी चरम पर है।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में हुए शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!