Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ओवर नहीं गेंद के हिसाब से…T20I में बदले पावरप्ले के नियम, ICC ने लिया बहुत बड़ा फैसला…

नई दिल्ली : टी20 क्रिकेट को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी ने एक बड़ा फैसला लिया है. पुरुष क्रिकेट के टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में पावरप्ले के नियम में अहम बदलाव हुआ है. नए बदलाव के मुताबिक अगर टी20 इंटरनेशनल मैच में बारिश या किसी और वजह से पारी के ओवर कम होंगे तो ओवर की बजाए गेंदों के आधार पर पावरप्ले के ओवर तय होंगे.

जो नियम अभी लागू है उसके मुताबिक 20 ओवर की पारी में शुरुआती 6 ओवर पावरप्ले के होते थे लेकिन नए नियमों के मुताबिक अगर एक पारी 5 ओवर की हुई तो पावरप्ले 1.3 ओवर का होगा. 6 ओवर की पारी में 1.5 ओवर का पावरप्ले होगा. 10 ओवर की पारी में 3 ओवर का पावरप्ले होगा. किसी वजह से अगर मैच 19 ओवर का हुआ तो पावरप्ले 5.4 ओवर का होगा. टी20 क्रिकेट के पावरप्ले के नियम 2 जुलाई से लागू होंगे. बता दें इस तरह के नियम टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में पहले से ही इस्तेमाल होते हैं.

See also  C.G News : ‘लाल आतंक’ को एक और तगड़ा झटका! अब कांकेर में महिला नक्सली मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में भी एक बड़ा बदलाव किया है. अब टी20 क्रिकेट में ओवर रेट को सही रखने के लिए स्टॉप क्लॉक नियम लागू किया जाएगा. ओवर खत्म होने के बाद नया ओवर शुरू करने के लिए एक मिनट मिलेगा. दो बार टीम अगर नाकाम रही तो उन्हें दो वॉर्निंग मिलेगी और इसके बाद दोषी पाए जाने वाली टीम पर पांच रन का जुर्माना लगेगा.

वनडे क्रिकेट में भी एक बड़े नियम में बदलाव किया गया है. अब हर पारी में पहले 35 ओवर तक दो नई गेंदों से मैच खेला जाएगा और अगले 15 ओवर में सिर्फ एक ही गेंद इस्तेमाल होगी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!