Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 13 साल के नाबालिग को मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत…

रायपुर,25 अप्रैल। अभनपुर राजिम मार्ग में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार नाबलिक लड़के को टक्कर मार दी जिससे नाबालिक लड़के की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार नाबालिग को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है। बता दे की अभनपुर से कठिया मोड़ पर लंबे समय से गांव वालो के द्वारा डिवाइडर बनने की मांग की जा रही थी।

डिवाइडर नहीं बनने के कारण आय दिन उस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, और मामले की जाँच शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह भी है कि इतनी छोटी उम्र में बाइक मुख्य मार्ग पर चला रहा था।

See also  भू-नक्शों के जिओ-रिफ्रेंसिंग से आएगी भूमि विवादों में कमी, मुख्यमंत्री साय की पहल पर राजस्व प्रशासन में नवाचार के लिए तैयार की जा रही रणनीति...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!