Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बर्थडे पार्टी से लौटते युवक की मौत तेज रफ्तार बाइक पुलिया से गिरी…

दुर्ग,11 जनवरी। दुर्ग में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना निकुम-मासाभाठ मार्ग पर हुई, जब युवक अपने दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना अंडा थाना क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान आयुष दास उर्फ नोहर दास के रूप में हुई है, जो भिलाई के कैंप-01, तीन दर्शन मंदिर क्षेत्र का निवासी था। आयुष 6 जनवरी की शाम ग्राम रूदा में अपने दोस्त के बर्थडे में शामिल होने गया था। पुलिस के अनुसार, 6 बजे आयुष अपने दोस्त टिकेंद्र कुमार रजक की मोटरसाइकिल (CG 07 DB 8435) पर सवार होकर त्रिलोक कुमार साहू की बर्थडे पार्टी से वापस कैप-01 भिलाई लौट रहे थे।

See also  पूर्व सीएम के करीबी के ठिकानों पर EOW की दबिश, आबकारी घोटाले में कार्रवाई तेज

ग्राम निकुम से मासाभाठ जाने वाले मार्ग पर मासाभाठ पुलिया के पास, बाइक चालक टिकेंद्र कुमार तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में पीछे बैठे आयुष दास को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल आयुष को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आयुष को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल दुर्ग के मेडिकल अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। इसके बाद बाइक चालक टिकेंद्र कुमार के खिलाफ धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

See also  स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत ‘‘दीपोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन, रंगोली बनाकर, दीप जलाकर किया मतदाताओं को जागरूक...

अंडा थाना में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान चश्मदीद गवाहों के बयान, पंचनामा, अस्पताल मेमो और एनसीआरबी के आईआईएफ-1 फॉर्म के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आयुष की मृत्यु सड़क दुर्घटना (आरटीए) में आई गंभीर चोटों के कारण हुई। जांच में यह भी सामने आया कि दुर्घटना बाइक चालक की लापरवाही से हुई। इसके बाद आरोपी बाइक चालक टिकेंद्र कुमार रजक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Advertisment

पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केम्प-01 भिलाई क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

See also  महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रामपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिर्रा में रीपा की गतिविधियों का किया अवलोकन, मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह के साथ ली सेल्फी, किया उत्साहवर्धन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!