Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर  विभिन्न धाराओं के तहत 93 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 31 हजार 300 रुपए समन शुल्क लिया गया…

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर  विभिन्न धाराओं के तहत 93 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 31 हजार 300 रुपए समन शुल्क लिया गया
      
जांजगीर-चांपा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 93 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 34 वाहन के चालकों से 10200 रूपए, बाइक में तीन सवारी चलाते पाए गए 23 वाहन के चालकों से 6900 रुपए, नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 14 वाहन के चालक से 4200 रुपए, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए गए 09  वाहन के चालक से 2700 रुपए, मौके पर कागजात पेश नहीं करने वाले 07 वाहन के चालक से 2100 रुपए, वाहन का हेड लाइट आधा काला नहीं पाए गए 04 वाहन के चालकों से 1200 रुपए, बिना सीटबेल्ट्स लगाए वाहन चलाते पाए गए 01 वाहन के चालक से 500 रुपए एवं खतरनाक/ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाए गए 01 वाहन के चालक से 3500 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।
 वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने,  अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने समझाएं दी जा रही है।

See also  Bilaspur High Court : बिलासपुर हाईकोर्ट ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामलों में शीघ्र ट्रायल के लिए जारी किए सख्त दिशानिर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!