छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; देखते ही देखते जलकर खाक हुई गाड़ी

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा में एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गायत्री मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहां कुछ ही पलों में कार आग की लपटों में घिर गई।
कार में आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



