Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : होटल में जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक होटल में जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश और कुल 516000 रुपये की नगदी जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल टाईम स्क्वेयर के बंद कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल में रेड की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सतीश गुप्ता, श्रवण श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, नरेश गुप्ता, अमित सिंह और शांतनु खंडेलवाल के रूप में हुई है। ये सभी बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

See also  दुर्ग: लापरवाही-भ्रष्टाचार की मिसाल! करोड़ों की सिटी बस सेवा हुई कबाड़, अब नीलामी में बेचने की तैयारी

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर और एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश और कुल 516000 रुपये की नगदी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 5 छग जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उपनिरी रामनरेश यादव, प्रआर 681 राहुल सिंह, देवमुन पुहुप और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस टीम ने अपनी मेहनत और लगन से आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!