Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांपा के सुमित इन होटल में हुआ बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

जांजगीर-चांपा। इस वक्त की बड़ी खबर चांपा शहर से है, जहां बिजली का काम कर रहे एक 20 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है यह हादसा शहर के सुमित इन होटल में हुआ।

मृतक की पहचान जय केवंट के रूप में हुई है, जो पामगढ़ थाना क्षेत्र के खरखौद गांव का निवासी था। घटना उस समय हुई जब जय होटल के भीतर इलेक्ट्रिकल का कार्य कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एनकेएच अस्पताल चांपा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार के जन हितैषी फैसलों की पहुंच दूरस्थ अंचल तक-विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों में जागी आगे बढ़ने की ललक...

परिवार में पसरा मातम
इधर, मां उषा केवंट को जैसे ही बेटे का एक घटना में असमय निधन से होने की खबर मिली, जिंदा लाश बन गई। पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। परिवार में मातम पसरा हुआ है, और गांव में शोक की लहर है।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम करवाना बेहद लापरवाही भरा कदम था। प्रथम दृष्टया यह मामला घोर लापरवाही का प्रतीत होता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!