Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

23 साल की महिला टीचर 13 साल के छात्र के साथ फरार, महिला टीचर हुई गर्भवती, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट…

23 साल की महिला टीचर 13 साल के छात्र के साथ फरार, महिला टीचर हुई गर्भवती, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट : गुजरात के सूरत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला टीचर अपने ही छात्र को लेकर भाग गई. महिला टीचर की उम्र 23 साल है, जबकि छात्र की उम्र महज 13 साल है. छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गुजरात-राजस्थान की शामलाजी सीमा से पकड़ लिया. पुलिस को पता चला कि टीचर पांच महीने की गर्भवती है तो पुलिस ने उससे पूछताछ की. टीचर ने बताया कि उसके पेट में पल रहा बच्चा नाबालिग का ही. अब इसका पता लगाने के लिए पुलिस DNA टेस्ट कराएगी.

दरअसल, सूरत जिले में अभी कुछ दिन पहले एक 23 साल की महिला टीचर अपने 13 साल के छात्र को लेकर भाग गई थी. छात्र के पिता ने थाने में दी शिकायत में टीचर पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की. बीते गुरुवार को पुलिस ने दोनों को अरावली जिले में स्थित गुजरात-राजस्थान की शामलाजी सीमा से पकड़ लिया. पुलिस दोनों को सूरत लेकर पहुंची.

See also  विधानसभा में अनुपूरक बजट मांग पर चर्चा : विधायक अजय चंद्राकर बोले,  छत्तीसगढ़ के पर्यटन और संस्कृति को देना चाहिए बढ़ावा, राघवेंद्र सिंह ने कहा, अनुपूरक बजट में कोई विजन नहीं…

छात्र को लेकर कहां-कहां गई महिला टीचर?
23 साल की महिला टीचर 13 साल के छात्र के साथ फरार, महिला टीचर हुई गर्भवती, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट : पुलिस पूछताछ में महिला टीचर ने बताया कि वह छात्र के साथ सूरत से अहमदाबाद गई थी. फिर अहमदाबाद से वे लोग दिल्ली, वृंदावन और जयपुर गए. जयपुर से वापसी के समय पुलिस ने दोनों को शामलाजी सीमा पकड़ लिया. छात्र के पिता ने महिला टीचर पर अपने बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला टीचर गर्भवती है. जब पुलिस ने महिला टीचर से पटे में पल रहे बच्चे के संबंध में पूछा तो महिला ने कहा कि ये बच्चा नाबालिग का ही है.

See also  दिल्ली में BJP सरकार, आज शाम बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस '0' की ओर!

यह जान पुलिस दंग रह गई. पुलिस का कहना है कि महिला टीचर के दावे को लेकर वह DNA टेस्ट कराएगी. पुलिस ने छात्र को उसके पिता को सौंप दिया है, जबकि महिला टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या था पूरा मामला?
23 साल की महिला टीचर 13 साल के छात्र के साथ फरार, महिला टीचर हुई गर्भवती, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट : कुछ दिन पहले सूरत शहर में एक 23 वर्षीय महिला टीचर और 13 वर्षीय छात्र फरार हो गए थे. पूरा मामला तब प्रकाश में आया, जब छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पता चला कि पुणे के पर्वत पाटिया इलाके की महिला टीचर तीन साल से छात्र को पढ़ा रही थी. फिर एक दिन उसी को लेकर भगा गई.

Advertisment

घटना के CCTV फुटेज में महिला टीचर को छात्र को ले जाते हुए देखा गया. घटना के बाद छात्र के पिता ने टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि टीचर का अपने छात्र के प्रति अट्रैक्शन काफी अधिक था. वह तीन साल से उसको पढ़ा रही थी.

See also  जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने ले रहे रायसुमारी, प्रदेश सचिव रामदेव जगते कई महीनों से कर रहे सघन जनसंपर्क...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!