Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

“पुस्तक दान महाअभियान” के लिए ग्राम सेमरिया में निकाला गया जागरूकता अभियान, कलेक्टर छिकारा की विशेष पहल, जिले में पुस्तक दान महाभियान का किया शुभारंभ…

जांजगीर-चांपा। आम नागरिक सहित अधिकारी-कर्मचारी भी कर सकेंगे पुस्तक दान सेमरिया-16 जनवरी 2024 कलेक्टर आकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए विशेष पहल पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारी से अपने पास रखे पढ़ने लायक विभिन्न प्रकार के किताबों को दान करने की अपील की। अभियान के शुरुआत के अवसर पर कलेक्टर ने पुस्तक संकलन के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अलग अलग जगहों पर जाकर दान करने वालों से पुस्तक संकलन करेंगे।इस अवसर पर कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों ने अपने पास रखे ज्ञानवर्धक किताबों को दान किया। पुस्तक दान महाभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर छिकारा ने कहा कि किताब पढ़ने के पश्चात उसकी उपयोगिता कभी खत्म नहीं होती। अन्य लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसी सोच के मद्देनजर पुस्तक दान महाभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत सभी विकासखंडों में जाकर शासकीय कार्यालयों  एवं आम नागरिकों से संपर्क कर दान करने लायक पुस्तकों का संकलन किया जायेगा। संकलित किताबों को लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों,आमजनों को पढ़ने की सुविधा मिलेगी।
पुस्तक संकलन के लिए वाहन पहुंचेंगी इन विद्यालयों में –
ब्लॉक मिशन समन्वयक एच के बेहार ने बताया कि पुस्तक दान महाभियान पुस्तक संकलन के लिए 27 जनवरी को बम्हनीडीह विकासखंड के चांपा चारो संकुल,दारंग,कड़ारी, लछनपुर,सरहर,झरना, मौहाडीह,बाराद्वार,सारागांव,चोरिया,सरवानी, 29 जनवरी को भंवरेली,अफरीद,हथनेवरा,पुछेली, सोंठी,बम्हनीडीह,लखुर्री,पोड़ीशंकर,कपिस्दा,करनौद,तालदेवरी,सेमरिया और बिर्रा के तीनो विद्यालयों में पहुंचेगी।
 
सेमरिया में चलाया गया जागरूकता अभियान          
शा पूर्व मा.शाला सेमरिया के शिक्षको व विदयार्थियों के द्वारा 19 जनवरी 2024 दोपहर तीन बजे पुस्तक दान महाअभियान के लिए ग्राम के गलियों में घूमकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

See also  Itel A50 Review : सिर्फ 5999 रुपये में दमदार स्मार्टफोन, बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी और फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!