Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का होगा आयोजन, विशेष शिविर लगाकर बनाए ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड- कलेक्टर, समय-सीमा, जनदर्शन के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण – कलेक्टर…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष शिविर लगाकर जिले में ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 22 जनवरी 2024 को धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव सहित विकासखंड स्तर और नगर पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन, समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है।

See also  जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी की सराहनीय पहल, स्कूल के बच्चियों के हाथो बंधवाया रक्षा बंधन...

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य की विस्तार से समीक्षा करते हुवे अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चो की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे पात्रतानुसार निर्धारित सभी बच्चो को इसका लाभ दिलाने कहा। उन्होंने कलेक्ट्रेट सक्ती के समीप स्थित मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम में परेड एवं रिहर्सल, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा एवं बेरेकेटिंग सहित अन्य विभिन्न आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और गरिमामय आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित पेयजल, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत स्वास्थ्य कैंप, उज्जवला योजना, धरती कहे पुकार, मेरी कहानी मेरी जुबानी सहित अन्य विविध आयोजन के अद्यतन स्थिति व नोडल अधिकारियों द्वारा छात्रावासो के निरीक्षण कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य तथा डीएमएफ सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

See also   न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय: -राजेश्री महन्त जी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!