Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर किया लाभान्वित…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत तीन हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, राष्ट्रीय सुपोषण अभियान के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को सुपोषण किट, ग्रीष्म कालीन धान के बदले मक्का की फसल लेने हेतु 10 हितग्राहियों को मक्का बीज का वितरण, मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत 01 हितग्राही को आइस बॉक्स और 01 हितग्राही को जाल, 02 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राही को दस-दस हजार रूपये का चेक, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 10 हितग्राहियों को रोजगार ऑफर लेटर और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर लाभान्वित किया।

See also  CG NEWS : रायगढ़ पुलिस की ‘सुपर’ मुस्तैदी: आधी रात कोली PNB डकैती नाकाम, खाकी की आहट से दुम दबाकर भागे लुटेरे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!