छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सोती रही सरकार इधर स्वयं को पंचायत मंत्री समझ बैठा पंचायत सचिव भागवत साहू, सचिव भागवत साहू ने लाखों रुपए को अपने चहेतों के नाम से फर्म पर राशि पेमेंट, जनपद पंचायत मालखरौदा अंर्तगत ग्राम पंचायत छपोरा एवं अचरितपाली का मामला…

सक्ति-जैजैपुर। पंचायत विभाग में एक अदने से कर्मचारी पंचायत सचिव भागवत साहू ने अपने आप को विभाग का मंत्री समझ बैठा है। यही कारण है पंचायत सचिव भागवत साहू ने सरपंच से सांठगांठ कर 14 वें एवं 15 वे वित्त की राशि को अपना निजी अलमारी समझ कर शासन के पैसे का मनमानी तरीके दुरुपयोग किया हैं। आपको बता दे फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी करने वाले पंचायत सचिव भागवत साहू ने फर्जी बिल बनवा कर बिना किसी काम के राशि आहरण कर सरकार को चुना लगा कर अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। उल्लेखनीय हो कि,ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाले 14 वे एवं 15 वे वित्त की राशि को पंचायत के सचिव भागवत साहू और सरपंच द्वारा मिलीभगत कर मालामाल हो गए। तो वही दूसरी सरकारी कुर्सी पर बैठे सरकारी नुमाइंदे ने भी सरपंच सचिव द्वारा की गई भ्रष्टाचार को आंख मूंदकर अपनी मौन सहमति दे दिए। यही वजह है पंचायत सचिव और सरपंच द्वारा 14 वे एवं 15 वे वित्त की राशि का आहरण कर ऐसे कार्यों में खर्च होना और बिल बनाकर भुगतान कर दिए हैं। उस काम का कही अता पता नहीं है। पंचायत विभाग को देखें तो पूरे जिले में अनेकों पंचायत सचिव हैं। लेकिन भ्रष्टाचार कर फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करना भागवत साहू का मानो अधिकार बन गया है। यही वजह है सचिव भागवत साहू जिस भी पंचायत में रहते है, वहां फर्जी बिल के सहारे भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नही छोड़ते है।
ग्राम पंचायत अचरितपाली में 14 वे राशि अफरातफरी का आरोप
ग्राम पंचायत के 14वें वित्त के बैंक खाते से राशि 1 लाख 80 हजार रुपए एजेंसी को भुगतान बता कर फर्जी रूप से राशि का आहरण कर लिया। तत्कालीन सचिव भागवत साहू को इस कृत्य के लिए जांच कर निलंबित किये जाने की जरूरत है। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन सचिव के द्वारा 14 वित्त आयोग की राशि का फर्जी बिल वाउचर के माध्यम से अभिलेखों में व्यय दर्शा कर राशि निकाल लिया गया है। गिट्टी रेत एवं सीमेंट का और अन्य समान क्रय 56 हजार 50 रुपये, गौठान में पंप हाऊस ईट क्रय 25 हजार 600 रुपये, पँचायत कार्यालय में बिजली फिटिंग 8 हजार 300 सौ रुपये,पँचायत कार्यालय का पोताई समान के लिए 18 हजार 200 रुपये,गौठान में पंप हाऊस की मजदूरी भुगतान,33000 हजार रुपये,पँचायत कार्यालय हेतु दरवाजा खिड़की हेतु पेंट क्रय 6 हजार तीन सौ रुपये,पँचायत कार्यालय में पंखा फिटिंग 7 हजार 200 सौ रुपये,पँचायत कार्यालय में लिखाई का भुगतान 4 हजार 500 रुपये,हेंड पंप एवं पाइप लाइन का समान क्रय 10 हजार 480 रुपये, कोरोना कोविड की समाग्री 10 हजार 370 रुपये का कुल 1 लाख 80 हजार रुपये का देयक तैयार करा कर बिना कार्य किए राशि का भुगतान कर बैंक खाते से बिना कार्य के भुगतान बता कर 14वें वित्त योजना से राशि का आहरण कर लिया है और इसी का रोकड़ पंजी में वह दर्ज है मगर देयक ग्राम पंचायत में उपलब्ध नहीं है और ना ही सामग्री उपलब्ध है।
भ्रष्टाचारी सचिव भागवत साहू के आभामंडल में मदहोश है अधिकारी
आपको बता दे कि कार्य एजेंसी सरपंच सचिव द्वारा 15 वे वित्त मद में सत्र 2022-2023 से पाँच कार्य कराने के लिए राशि प्राप्त हुए है जिस पर सरपंच सचिव द्वारा भारी मात्रा मे भ्रष्टाचार करते हुए दिखाई दे रहे है। 15 वे वित्त से यहाँ किये गए पाँच कार्यो में पहला बोर खनन सह हैण्ड पंप स्थापना मुक्तिधाम के पास में, दूसरा बोर खनन सह पंप स्थापना बनडबरी तालाब सुरेश के खेत के पास,तीसरा मुरूमीकरण कार्य सीसी रोड से गौठान तक,चौथा कार्य रंगमंच निर्माण साहेब कुटिया में, पांचवां कार्य वृक्षारोपण कार्य गौठान मे किया गया है जिसमें ग्रामीणो का आरोप है कि सरपंच सचिव द्वारा भारी मात्रा में भ्रष्टाचार किया गया ग्रामीणों की आरोप है।
मुरूमीकरण कार्य के नाम पर खानापूर्ति,नियमो की अनदेखी
आपको बता दे कि छपोरा में 15 वे वित्त से किये गये कार्य सीसी रोड से गौठान तक किये गये मुरूमीकरण कार्य मे सिर्फ खानापूर्ति किया गया है जिससे साफ साफ यहाँ कि पंचायत के कार्य एजेंसी कि अपने जेब भरने कि नियत दिखाई पड़ रही है। इस मुरूमीकरण कार्य मे सरकारी नियमो का भी पालन नहीं किया गया है बता दे कि जनपद से जारी आदेश कि शर्त क्रमांक तीन के अनुसार प्रत्येक कार्य स्थल पर फ्लाई ऐश ब्रिक्स से सूचना पटल का निर्माण कराना आवाश्यक होता है मगर यहाँ इस तरह से नियमो कि पूरी तरह से अनदेखी किया गया है।
66 हजार के वृक्षारोपण पर भी भारी अनियमितता की आशंका
आपको बता दे कि भेंट मुलाक़ात के दौरान छ्त्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहाँ जैजैपुर विधानसभा के जनता से मिलने पहुंचे थे ये वहीं आदर्श गौठान है जहां गौठान में वृक्षारोपण के लिए 66 हजार 6 सौ रुपए प्राप्त हुए जिसमें भी भारी मात्रा मे सरपंच सचिव द्वारा अनियमितता करने कि आशंका दिखाई दे रही है।



